- Hindi News
- गोसाई मंदिर में दस सालों से चल रहा सामूहिक तर्पण
गोसाई मंदिर में दस सालों से चल रहा सामूहिक तर्पण
सामूहिक करने से शक्ति से होता है पितरों का आह्वान
सामूहिकरूप से तर्पण किए जाने से पितरों का आह्वान में शक्ति उत्पन्न होती है। एक ही स्थान पर होने से लाभ भी मिलता है। पंडित विवेक मिश्र ने बताया कि सामूहिक रूप से तर्पण किए जाने का फल यज्ञ के बराबर प्राप्त होता है। पितरों का तर्पण करने के लिए श्राद्ध पक्ष के सोलह दिन मंदिर में लोग रहे हैं।
पितृ पक्ष
नगर संवाददाता|हरदा
गोसाईमंदिर में श्राद्ध पक्ष में सामूहिक रूप से तर्पण कर पितरोंं को पानी दिया जा रहा है। सालों से यहां हो रहे आयोजन में मोहल्ले के अलावा शहर के अन्य हिस्सों से भी लोग आकर पितरो का तर्पण कर रहे हैं। प्रतिदिन सुबह यहां कई लोगों को तर्पण करते हुए देखा जा सकता है। गोलापुरा के गोसाई मंदिर में पिछले 25 सालों से तर्पण किया जा रहा है। जबकि करीब दस साल से सामूहिक तर्पण का कार्यक्रम लगातार होता रहा है। हर साल श्राद्ध पक्ष में होने वाले तर्पण के आयोजन में मोहल्ले के अलावा शहर के अन्य हिस्सों के लोग भी प्रतिदिन आकर पितरों का तर्पण कर रहे हैं। प्रतिदिन यहां सौ से सवा सौ लोग हिस्सा ले रहे हैं। बताया कि महालय श्राद्ध के रूप में एक पिंडीय श्राद्ध होता है। इससे ऋणों से मुक्ति मिलती है। साथ ही पितृ दोष, वास्तु दोष से भी शांति मिलती है।