पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमिश्नर ने कैदियों की चेकिंग करवाई

कमिश्नर ने कैदियों की चेकिंग करवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौररोड स्थित हरदा जेल का बुधवार को कमिश्नर वीके बाथम कलेक्टर रजनीश श्रीवास्तव को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पहुंचकर कहा, सभी बैरकों के कैदियों उनके सामान की चेकिंग करवाई जाए।

कैदियों के पास से कोई संदिग्ध चीज नहीं मिलने पर उन्होंने कारावास के समय का सदुपयोग करने की समझाइश दी। लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों के बारे में पूछा। और योग करने को भी कहा। अधिकारियों ने कैदियों से बात कर उनसे समस्याएं पूछी तो सभी ने जेल के भीतर की व्यवस्था संतोषजनक बताई। जेल के भीतर खाना, पानी और दवा आदि समय से मिलता है कि नहीं इसकी जानकारी बाथम ने खुद कैदियों से ली। जेल के भीतर डिस्पेंसरी, उसमें रखी दवाएं और खाना आदि का भी निरीक्षण किया। कैदियों से बात कर समय से खाना, पानी मिलने की तस्दीक की। जेल की व्यवस्था पर संतोष जताते हुए जेल मैनुअल के हिसाब से ही कैदियों को सुविधाएं देने का उन्होंने निर्देश दिया। साथ ही जेलर को वर्दी में रहने एवं सजायाफ्ता कैदियों को उनके लिए निर्धारित ड्रेस पहनने के लिए पाबंद करने के निर्देश जेलर को दिए। एसडीएम एसएल सोलंकी भी साथ थे। बाद में कमिश्नर ने जिला पंचायत कार्यालय का भी निरीक्षण किया।