- Hindi News
- कृषि उपज मंडी में हम्मालों ने मनाई विश्वकर्मा जयंती
कृषि उपज मंडी में हम्मालों ने मनाई विश्वकर्मा जयंती
{अतिथियों नेकहा योजनाओं का लाभ ले हम्माल
नगरसंवाददाता|हरदा
कृषिउपज मंडी में बुधवार दोपहर को भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में तवा हम्माल संघ के हम्माल बड़ी संख्या में शामिल हुए। भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनिल वैध ने मजदूरों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभ लेने के लिए जागरूक किया और वहीं मजदूरों को सदैव अपनी लड़ाई के लिए संगठन का सहारा लेने की बात कही गई। अधिवक्ता शांतिकुमार जैसानी ने हम्मालों को उनके कानून बताए। मजदूरों को पांच रुपए में खाना और बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। बुजुर्ग होने पर मजदूरों को पेंशन का लाभ दिया जाए। करीब एक माह पहले हम्माली कार्य के दौरान हम्माल की आकस्मिक मौत पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर दैनिक वेतन भोगी संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश जांगरे ने भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने की बात कही।
श्रम कल्याण मंडल के सहायक सुशांत सक्सेना भी यहां मौजूद थे। मंडी में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंग दादा और हम्माल राम मूरत सिंह ने की।