- Hindi News
- युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ब्लड बैंक में जाकर ब्लड डोनेट किया।
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ब्लड बैंक में जाकर ब्लड डोनेट किया।
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ब्लड बैंक में जाकर ब्लड डोनेट किया।
ब्लड डोनेट कर मनाया जन्मदिन
हरदा| प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी का 64वां जन्म दिन भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेट कर मनाया। साथ ही जरूरत पड़ने पर ब्लड डोनेट किए जाने का संकल्प भी लिया। ब्लड डोनेट करने के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सुबह ही ब्लड बैंक पहुंच गए थे। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। आज भी कई लोगों की समय पर रक्त नहीं मिलने से मौत हो जाती है। रक्तदान करने से जहां लोगों को जीवन मिलता है वहीं इसके कई फायदे भी रक्तदान करने वाले व्यक्ति को मिलते हैं। रक्तदान करने वालों में विनोद गुर्जर, नंदा रात्रे, राकेश कुशवाहा, लोकेश मराठा, शुभम अग्रवाल, सुयोग सोनी, नीरज शर्मा, अक्षय जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल है।