पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैल रहा है बैक वाटर, पुलिस के मनाने के बाद भी नहीं हटे बाबा

फैल रहा है बैक वाटर, पुलिस के मनाने के बाद भी नहीं हटे बाबा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदिरासागर का बैक वॉटर लगातार फैलता जा रहा है। लेकिन डूब प्रभावित क्षेत्र भैंसवाड़ा में मौजूद बाबा अपना स्थान नहीं छोड़ने पर अड़े हुए है। मंगलवार को प्रशासन के अधिकारी बाबा को जगह छोड़ने के लिए मनाते रहे लेकिन इन सब बातों पर बाबा को कोई असर नहीं पड़ा।

हंडिया तहसीलदार अजय शुक्ला ने बताया कि भैंसवाड़ा में बाबा के जगह नहीं छोड़ने की सूचना मिलने के बाद नाव के सहारे वहां तक पहुंचे थे। इंदिरा सागर का पानी फैलते हुए देख बाबा को जगह छोड़ने की बात कही थी लेकिन बाबा नहीं माने। बुधवार को कृषि सम्मेलन होने के कारण प्रशासन का वहां जाना नहीं हो पाया। गुरुवार बाबा को हटाने के प्रयास किए जाएंगे। हंडिया थाना प्रभारी माया सिंह भी मंगलवार की रात को भैंसवाड़ा के लिए रवाना हुई थी। नाव के सहारे पुलिस भैंसवाड़ा तक तो पहुंच गई लेकिन जहां बाबा का स्थान है वहां तक पहुंचना संभव नहीं हो पाया।













मालूम हो कि जिले के दो दर्जन गांव डूब प्रभावित है। बारिश के दौरान हर साल पानी का भराव होता है। डूब प्रभावितों ने मुआवजा और पुनर्वास को लेकर कई आंदोलन भी किए हैं।

--------

-------



------

------