पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर संवाददाता|हरदा

नगर संवाददाता|हरदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता|हरदा

जिलापंचायत की सीईओ षणमुख प्रिया मिश्रा ने वित्तीय अधिकार नहीं सौंपने वाले सचिवों के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि विगत दिवस पंचायत सचिवों के स्थानांतरण किए गए थे। इसके उपरांत सचिवों ने नई पदस्थापना पर पदभार संभाल लिए हैं लेकिन कुछ पुराने सचिवों ने उन्हें विधिवत चार्ज नहीं देकर वित्तीय अधिकार भी नहीं सौंपे हैं। ऐसे मामलों में उन्होंने संबंधितों को चेतावनी दी है कि एक दिन में वित्तीय अधिकार सौंपे जाएं।

उधर सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ज्वाइन करने वाले पंचायत सचिवों के हस्ताक्षर प्रमाणीकरण की कार्रवाई तीन दिन में कर अवगत कराएं।

वित्तीय अिधकार नहीं सौंपने वाले सचिवों पर होगी कार्रवाई