पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 69 अध्यापक और 24 सहायक अध्यापकों को मिली क्रमोन्नति

69 अध्यापक और 24 सहायक अध्यापकों को मिली क्रमोन्नति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{शासकीय अध्यापक संगठन और राज्य अध्यापक संघ ने संयुक्त रूप से जिले में अध्यापक संवर्ग की पदोन्नति और क्रमोन्नति की मांग की थी

नगरसंवाददाता|सिराली

जिलापंचायत हरदा ने अध्यापकों की क्रमोन्नति सूची जारी की है। बीते दिनों शासकीय अध्यापक संगठन और राज्य अध्यापक संघ ने संयुक्त रूप से जिले में अध्यापक संवर्ग की पदोन्नति और क्रमोन्नति की मांग की थी। 12 साल पूरे करने वाले अध्यापकों को क्रमोन्नति दी गई है।

शासकीय अध्यापक संगठन के जिला अध्यक्ष मजीद खान बताया कि जिले में 69 अध्यापक और 24 सहायक अध्यापकों को क्रमोन्नति का लाभ दिया गया है।

सूची जारी करने पर राज्य अध्यापक संघ के प्रांतीय सचिव हरगोविंद दुबे, रामकृष्ण गोस्वामी, रामनिवास जाट, अशोक देवराले, रामकृष्ण गौर, मनोज उपाध्याय, मुकेश शर्मा, अनिल शुक्ला, करतार सिंह राजपूत, गजानंद मालवीय, डीएन व्यास, विवेक व्यास, सुभाष भाटी, महेश चौरे, दिनेश सरोठे, विवेक जैन आदि इसे अच्छा कदम बताया।