- Hindi News
- रखरखाव नहीं होने से बर्बाद हो रही हैं धराेहर
रखरखाव नहीं होने से बर्बाद हो रही हैं धराेहर
नर्मदाकिनारे बसे हंडिया के आसपास कई प्राचीन धरोहर बिखरी पड़ी हैं। पुराने साल की विदाई और नए साल की छुट्टी मनाने के लिए यहां रमणीय स्थान हैं। प्रशासन यदि इन स्थानों पर ध्यान देकर इनका रखरखाव करे तो हंडिया और इसके आसपास का क्षेत्र उपयोगी साबित हो सकता है।
येस्थान हैं घूमने योग्य
हंडियामें तेली कि सराय, तुर्क बीवी का मकबरा, भड़ंग शाह बाबा की मजार, मुल्ला दो प्याजा की मजार, प्राचीन रिद्धनाथ मंदिर और मांगरूल रोड स्थित हिंडोलनाथ बाबा का दर्शनीय स्थान। यहां से 20 किलोमीटर दूर नर्मदा नदी में एक टापू पर स्थित जोगा का किला जैसे पुराने स्थान पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। यहां आकर लोगों का मनोरंजन होगा और जानकारियां भी बढ़ सकती हैं। गौरतलब है कि नया साल और छुटिट्यों में कुछ पल बिताने के लिए लोग एेसे स्थानों की तलाश में रहते हैं। ग्रामीण शिवशंकर राय, जयनारायण धनगर आदि ने कहा कि एेसे स्थानों की ओर जिला प्रशासन को ध्यान देकर व्यवस्था बनाना चाहिए।
हंडिया। नगर के पास स्थित प्राचीन धरोहर तेली की सराय।
नया साल की छुट्टी मनाने के लिए कई रमणीय स्थान हैं, ये पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण हैं
स्थिति