पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी की बर्बादी रोकने कार्यशाला आज

पानी की बर्बादी रोकने कार्यशाला आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानी की बर्बादी रोकने कार्यशाला आज

हरदा:सिंचाईके पानी का दुरुपयोग और बर्बादी रोकने के लिए किसानों में जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है। जल संसाधन के कार्यपालन यंत्री एके गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत जल उपभोक्ता संथाओं के अध्यक्षों जागरुक किसानों, तथा जल संसाधन विभाग के कर्मचारियों की एक कार्यशाला 9 दिसंबर को जिला पंचायत हरदा के सभागृह में आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का समय प्रातः 10.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक रहेगा इस कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र पवारखेड़ा जिला होशंगाबाद एवं स्थानीय कृषि विभाग के वैज्ञानिक एवं कृषि विशेषज्ञ किसानों को सिंचाई की उत्तम तकनीक के संबंध में जानकारी देंगे।