बस स्टैंड पर पानी की दिक्कत
बस स्टैंड पर पानी की दिक्कत
हरदा:शहरके बस स्टैंड पर पीने के पानी की समस्या है। इसके कारण यहां आने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। पानी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्रियों को होटलों में जाकर पानी पीना पड़ता है। यहां बस के इंतजार में बैठे खेड़ीपुरा के मुकेश पंवार ने बताया कि बस स्टैंड पर पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। नगरपालिका को यहां पेयजल व्यवस्था बनाना चाहिए।