पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर संवाददाता|हरदा

नगर संवाददाता|हरदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता|हरदा

नेहरूस्टेडियम के मैदान पर सोमवार को 20-20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट एन्स स्कूल और सेंट मेरी स्कूली की टीमें अपने-अपने मुकाबले जीत गईं। शाम तक चले मैच में सेंट मेरी स्कूल ने पहले बल्लेबाजी कर 170 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। इसमें अमरजीत सिंह ने 66 रनों की पारी खेली। सेंट मेरी के स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय विद्या मंदिर ने 151 रन बनाए। इस तरह सेंट मेरी टीम ने 17 रनों से जीत दर्ज की। रितिक अमरजीत ने 2-2 विकेट झटके। पहले मैच में सेंट एन्स स्कूल ने सोडलपुर की टीम को 8 विकेट से हरा दिया। सोडलपुर टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 54 रन पर ही आउट हो गई थी। इस टीम के 3 विकेट सचिन सोनी ने लिए।

सेंट एन्स और सेंट मेरी की स्कूली टीमें जीतीं