पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आश्वासन के बाद 10 दिसंबर से होने वाला धरना स्थगित

आश्वासन के बाद 10 दिसंबर से होने वाला धरना स्थगित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़कनिर्माण को लेकर 10 दिसंबर से परिवार सहित भूख हड़ताल शुरू किए जाने से पहले ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को मार्ग निर्माण नहीं होने से रही परेशानियां, धरना प्रदर्शन के दौरान दिए गए आश्वासनों से अवगत कराया।

कलेक्टर ने इस संबंध में ग्रामीण सड़क विकास निगम के जीएम से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि हरदा से सोनतलाई की दूरी करीब 24 किमी है। सालों पहले यह मार्ग बना था जो गारंटी अवधि में ही खराब हो गया। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण आवागमन के दौरान ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सितंबर माह में सड़क निर्माण शुरू किए जाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान अधिकारियों ने जल्द ही निर्माण का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी जब सड़क निर्माण की राह आसान होते नहीं दिखाई दी तो मार्ग से जुड़ी ग्राम पंचायतों के सरपंचों और ग्रामीणों ने भूख हड़ताल किए जाने की चेतावनी दी थी।

इस संबंध में कलेक्टर को भी लिखित में दिया गया था। कलेक्टर से मिले प्रतिनिधिमंडल में कृषि उपज मंडी उपाध्यक्ष राधेश्याम सारन, आरडी झूरिया, लखनलाल पंवार, बल्ली झूरिया और रामदयाल विश्नोई शामिल थे। मंडी उपाध्यक्ष राधेश्याम सारन ने बताया कि कलेक्टर से मार्ग निर्माण को लेकर चर्चा की गई है। इस दौरान कलेक्टर ने प्रतिनिधिमंडल के सामने ग्रामीण सड़क विकास निगम के जीएम से चर्चा की है।

उन्होंने जल्द ही मार्ग निर्माण को लेकर स्वीकृति दिए जाने की बात कही है। कलेक्टर के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने 10 दिसंबर से की जाने वाली हड़ताल भी स्थगित कर दी है।

>सड़क निर्माण को लेकर कलेक्टर ने ग्रामीण सड़क विकास निगम के जीएम से की चर्चा