- Hindi News
- इंजीनियर नहीं हूं पर समझता हूं क्वालिटी वर्क :कलेक्टर
इंजीनियर नहीं हूं पर समझता हूं क्वालिटी वर्क :कलेक्टर
{कलेक्टर ने विभागीय अिधकारियों की बैठक ली
नगरसंवाददाता| हरदा
शहरसे गुजरने वाले बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे 59 के मरम्मत कार्य की पोल खुल रही है। खुद कलेक्टर उखड़ती सड़क पर झल्ला गए। वे पीडब्ल्यूडी एनएच के इंजीनियर से बोले, मैं इंजीनियर नहीं हूं पर समझता हूं कि क्वालिटी वर्क क्या होता है। हंडिया तक तथा हरदा नगर से गुजरते नेशनल हाइवे में किए जाने वाले मरम्मत कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं है। उसमें सुधार करवाएं। कलेक्टर ने एनएच इंजीनियर से यह भी कहा, जहां भी पाइप लीकेज अथवा नहर के पानी के कारण सड़क खराब हो रही है, संबंधित विभाग से बात कर मरम्मत कराएं।
नगरपालिका एवं सिंचाई विभाग से कहा गया कि उनके मरम्मत कार्य से आवागमन बाधित नहीं हो यह देख लें। सोमवार को विभागीय अधिकारियों की एक बैठक लेते हुए कलेक्टर रजनीश श्रीवास्तव ने एनएच, सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर सवाल किए। हाल ही में भास्कर ने खराब सड़कों और बंद स्ट्रीट लाइट की खबरें दी थीं। क्लीन सिटी अभियान में गंदगी से भरे क्षेत्र दिखाए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीआईयू, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री से पूछा गया, बताइए कहां-कहां कौन से निर्माण कार्य चल रहे हैं। उनकी वर्तमान स्थिति क्या है। नये स्वीकृत कार्यों के प्रारंभ किए जाने की दिशा में क्या काम हुआ। कहीं किसी कार्य में भूमि विवाद की स्थिति है तो उसकी जानकारी भी दें।
जिला आपूर्ति अधिकारी से खाद्य पात्रता पर्चियों के बांटने के बारे में पूछताछ की। सहायक आपूर्ति अधिकारी/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी के निरीक्षण के दौरान पायी गई स्थिति तथा उस पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली। मुख्य नगर पालिका अधिकारी से पूछा गया, नगरीय क्षेत्र में साफ-सफाई की क्या व्यवस्था है। इस कार्य हेतु कितनी टीमों का गठन किया गया है। शहर में कहीं भी गंदगी फैले। मच्छर मारने की दवा का नियमित छिड़काव किया जा रहा है, या नहीं। स्ट्रीट लाइटों की क्या स्थिति है जहां कहीं स्ट्रीट लाइट किन्हीं भी कारणों से खराब है उसे तत्काल ठीक कराएं।