- Hindi News
- डॉक्टर की हरकतों से परेशान नर्सों ने कहा ओटी कॉल पर नहीं जाएंगे
डॉक्टर की हरकतों से परेशान नर्सों ने कहा-ओटी कॉल पर नहीं जाएंगे
मामला ही रफा-दफा हो गया : गुरजीत कौर, जांच समिति सदस्य
एनेस्थीसिया डॉक्टर की नर्सिंग स्टाफ ने की शिकायत, डॉक्टर के बयान दर्ज नहीं कर सकी जांच समिति
जिलाअस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में एनेस्थेटिस्ट डॉक्टर पर नर्सिंग स्टॉफ ने अजीब हरकतें करने का आरोप लगाया है। शिकायत यह है कि ओटी की नाइट ड्यूटी में उक्त डॉक्टर शराब पीकर आते हैं। नाचते-गाते हैं। कभी अश्लील इशारे तो कभी गुस्सा करते हैं। अस्पताल प्रबंधन के सामने यह मामला अब खुलकर सामने गया है। आनन-फानन में जो जांच समिति बनाई गई वह सात दिन में डॉक्टर के बयान तक दर्ज नहीं कर सकी है। दबाव में आकर कुछ नर्सेस छुट्टी पर चली गईं और कुछ मन-मसोसकर ओटी की ड्यूटी कर रही हैं। हालांकि नर्सिंग स्टाफ ने यह अल्टीमेटम दे रखा है, अगर जांच नहीं हुई तो वे ओटी कॉल पर नहीं जाएंगी। ओटी की ड्यूटी से तंग आकर एसएनसीयू की 17 नर्सों ने हस्ताक्षर कर अस्पताल प्रबंधन को शिकायत की तो यह लिख दिया गया कि महिला उत्पीड़न समिति से जांच कराने की कार्रवाई करें। इसी के बाद 5 सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कमलेश गौड़, मेडिकल ऑफिसर डॉ. शैलजा महाजन, डॉ. मंजूषा पराते, चाइल्ड वार्ड इंचार्ज गुरजीत कौर राजेश सेवक शामिल हैं। इसी जांच समिति के समक्ष आरोप से घिरे डॉ. राजेश मिथोरिया को बयान के लिए पेश होना था। जांच समिति के सदस्य ही डॉक्टर के क्या बयान हुए, इससे अनभिज्ञ हैं। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. श्रीकांत सेंगर तक जांच रिपोर्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात कर रहे हैं।
भास्कर ने पूरे मामले की पड़ताल की। डॉक्टर के व्यवहार से डिप्रेशन में आई एक स्टॉफ नर्स ने बयान में यह खुलासा कर दिया कि मेजर ओटी में अभी तक क्या चल रहा था। एनेस्थेटिस्ट डॉ. मिथोरिया पर ये आरोप जांच के घेरे में हैं।
नर्स का खुलासा, क्या करते थे डॉक्टर
आपसे ही पता ♦चला की डॉक्टर के बयान नहीं हुए
^उक्तमामले में जांच समिति ने क्या बयान दर्ज किए, क्या रिपोर्ट दी है इसका पता करते हैं। चार-पांच दिन से छुट्टी से आए और आज काम में बिजी रहे। आपसे ही पता चल रहा कि डॉक्टर के बयान नहीं हुए। इसकी वजह यह हो सकती है कि जांच समिति के सदस्य डॉक्टर भी किसी कारणवश छुट्टी पर आते-जाते रहे। जांच पूरी होगी। अगर जरूरत पड़ी तो समिति में अन्य सदस्य भी शामिल कर लें