पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया की रैक लगी, सोसाइटियों और प्राइवेट दुकानों से मिलेगी खाद

यूरिया की रैक लगी, सोसाइटियों और प्राइवेट दुकानों से मिलेगी खाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेके मालगोदाम पर सोमवार को यूरिया की रैक लगी। रैक लगते ही किसान यूरिया पाने की कवायद में जुट गए हैं। मंगलवार से सहकारी समितियों और प्राइवेट दुकानों के माध्यम से किसानों को यूरिया वितरित किया जाएगा। देर रात तक प्रशासनिक और कृषि विभाग के अधिकारी यूरिया के आवंटन कार्य में व्यस्त दिखाई दिए।

जानकारी के अनुसार सोमवार को 2 हजार 110 टन यूरिया जिले को मिला है। रैक लगते ही मालगोदाम पर अधिकारी और किसान पहुंच गए। अधिकारियों ने बताया कि 810 टन यूरिया का वितरण सहकारी समितियों और 1 हजार 300 टन यूरिया का वितरण प्राइवेट दुकानों के माध्यम से किया जाएगा। मंगलवार से एक साथ सहकारी समितियों और प्राइवेट दुकानों से खाद का वितरण होने से किसानों को आसानी से यूरिया उपलब्ध हो जाएगा। यूरिया वितरण को लेकर एसडीएम एसएल सोलंकी ने कृषि विभाग के अधिकारियों से जानकारी भी ली है। श्री सोलंकी ने बताया कि सोमवार को रैक लगी है। मंगलवार को भी रैक लगने की संभावना है। लगातार रेकें आने से किसानों को यूरिया के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सोसाइटियों से किसानों को खाते और नकद में यूरिया वितरण होगा। उन्होंने बताया कि यूरिया वितरण के दौरान दुकानों पर किसानों की भीड़ को देखते हुए अलग-अलग व्यवस्था भी की जाएगी।

हरदा| यूरिया की रैक लगते ही दुकानों के सामने किसानों की लगी भीड़।

यूरिया की जगह अमोनियम सल्फेट डालने का लगाया बोर्ड

रेलवेस्टेशन रोड पर यूरिया के स्थान पर अमोनियम सल्फेट डालने के संबंध में सूचना चस्पा की गई है। दुकान पर यूरिया की कमी का हवाला देते हुए किसानों को यूरिया की वैकल्पिक रासायनिक खाद खेत में पानी देने से पहले एक एकड़ में एक बोरी डालने की सलाह दी जा रही है। सोनतलाई गांव के आनंद पटेल ने बताया कि यूरिया के कारण किसान परेशान हो रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 181 पर शिकायत भी की थी