पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करवाने की थी 25 लाख की पेशकश

प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करवाने की थी 25 लाख की पेशकश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{नपाध्यक्ष के निवास पर हुई प्रेस वार्ता, पार्षदों ने किया खुलासा

नगरसंवाददाता. हरदा

चार दिन पहले नपाध्यक्ष संगीता बंसल को पद से वापस बुलाने के प्रस्ताव आने के बाद कई परतें खुल रही हैं। विपक्ष के लाए प्रस्ताव पर परिषद के 30 पार्षदों में से तीन चौथाई बहुमत की जरूरत थी। भाजपा के 20 पार्षदों के एकराय होने के बाद 3 पार्षद कांग्रेस के टूटे। प्रस्ताव लाने के पहले ही पार्षदों की खरीद-फरोख्त भाजपा खेमे से शुरू हो गई थी। कांग्रेस के दो पार्षदों ने शनिवार को नपाध्यक्ष संगीता बंसल के निवास पर हुई प्रेस वार्ता में इसका खुलासा कर दिया कि उन पर अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने घर आकर दबाव बनाया जा रहा था। प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के एवज में 25 लाख का ऑफर दिया गया। लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। कांग्रेस के दूसरे पार्षदों ने भी इस बात से इनकार नहीं किया कि प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने उनसे भी संपर्क किया जा रहा था। दूसरी ओर कांग्रेस के ही कुछ पार्षद भी लाखों की पेशकश मिलने की पुष्टि कर रहे हैं।

कांग्रेस को उस समय झटका लगा जब 8 सितंबर को पार्टी के 3 पार्षद टूटकर विपक्षी खेमे में चले गए। इनके जाने से पार्षदों की संख्या 23 होते ही नपाध्यक्ष को पद से वापस बुलाने का प्रस्ताव गया। गुपचुप ढंग से सारे पार्षदों को कलेक्टर के समक्ष पेश कर दिया। यह प्रस्ताव और नपाध्यक्ष बंसल समेत बचे कांग्रेस के 7 पार्षदों की आपत्ति कलेक्टर ने राज्य शासन को भिजवा दी गई। अब फैसला चुनाव आयोग को करना है। नगरपालिका में इस हफ्ते हुए नाटकीय घटनाक्रम के बाद असमंजस की स्थिति बनी हुई है। विपक्ष शांत बैठा है और कांग्रेस में हलचल है।

अध्यक्ष बोलीं- नहीं की उपेक्षा

अपने निवास स्थान पर ढाई साल के विकास कार्य गिनाते हुए नपाध्यक्ष संगीता बंसल ने इस आरोप को गलत बताया कि उन्होंने अपनी ही पार्टी के कुछ पार्षदों की उपेक्षा की और उनके वार्डों में कोई काम नहीं करवाया। नपाध्यक्ष बोलीं, दिलावर खान शुरू से ही बगावती रूप अपनाए हुए थे, जबकि हमने उन्हें पीआईसी में रखा था। इनके साथ पार्टी के दो अन्य पार्षद वार्ड में काम नहीं किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।

हरदा. अपने निवास पर कांग्रेसी पार्षदों के साथ नपाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता में अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया।

दिलावर खान ने घर आकर दिया था ऑफर