दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज
हरदा. दहेजके लिए ससुराल के लोगों द्वारा मारपीट से तंग आकर सिराली पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि रामटेक निवासी एक महिला को ससुराल के लोग दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। शिकायत पर पति महेंद्र, अमरसिंह, जितेंद्र, नर्मदीबाई, शेरसिंह सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।