- Hindi News
- नीमच में हुई थी स्पर्धा, नर्मदापुरम संभाग की बालक फुटबाॅल टीम नंबर वन
नीमच में हुई थी स्पर्धा, नर्मदापुरम संभाग की बालक फुटबाॅल टीम नंबर वन
नीमच में हुई थी स्पर्धा, नर्मदापुरम संभाग की बालक फुटबाॅल टीम नंबर वन
हरदा .नीमच में हुई फुटबॉल स्पर्धा में नर्मदापुरम संभाग की बालक टीम ने पहला स्थान पाया है। बालिका ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर तीसरा स्थान बनाया है। जीतकर आए खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन पर ढोल-ढमाकों से स्वागत किया गया। शालेय स्तरीय अंडर 14 फुटबॉल स्पर्धा नीमच में हुई। बालक और बालिका वर्ग में हुई प्रतियोगिता में कई संभाग की टीमों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। रविवार सुबह प्रतियोगिता जीतकर खिलाड़ियों का दल हरदा लौटा। रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों को शाबाशी देने के लिए डीपीसी एलएल वर्मा, डीएस रघुवंशी, दीप सिंह ठाकुर, राजेश बीलिया के अलावा शहर के फुटबॉल खिलाड़ी पहुंचे। खिलाड़ियों के साथ कोच दीपक पुरविया और टीम मैनेजर राकेश वर्मा का भी स्वागत किया गया। बालक वर्ग में संभाग टीम में खेलने वाले खिलाड़ियों में मुकुल राजपूत, रितिक जाट, सोमेश पटेल और सतीश जाटव शामिल थे। बालिका वर्ग में पलक गुर्जर, नेहा मुकाती, निधि मुकाती, स्वाति राजपूत, पलक वर्मा, राशि वर्मा, रितिका विश्नोई, रौनक विश्वकर्मा शामिल थी।