- Hindi News
- कृिष क्रांित रथ 25 से पंचायत स्तर पर घूमेगा, लोगों को जागरुक करेगा
कृिष क्रांित रथ 25 से पंचायत स्तर पर घूमेगा, लोगों को जागरुक करेगा
कृिष क्रांित रथ 25 से पंचायत स्तर पर घूमेगा, लोगों को जागरुक करेगा
हरदा .कृषि महोत्सव में गांव-गांव निकलने वाले कृषि क्रांति रथ का रूट चार्ट बन गया है। 25 सितंबर से यह रथ छह दिनों तक पंचायत स्तर पर घूमेगा। रथ की शुरूआत ग्राम पंचायत ऊवां, साल्याखेड़ी, सीगोन, भवरास, लछोरा, छीपानेर, खमलाय, बडनगर, काल्याखेड़ी से होगी। अगले दिन 26 सितंबर को नयापुरा, वेसवां उबारी, मांगरूल, तजपुरा, गोदागांवखुर्द, कुही, बारंगी, बारंगा, बह्मनगांव रथ पहुंचेगा। 27 सितंबर को हंडिया, हीरापुर, बागरूल, नयागांव, गाड़ामोड़, गोदड़ी, धनवाड़ा, देवपुर, नगावामाल, 28 सितंबर को खेड़ीनिमा, रिजगांव, कोलीपुरा, करताना, रूंदलाय, गुल्लास, पानपाट, चौकड़ी, सारंगपुर, 29 सितंबर को आदमपुर,गुरारखेड़ा, सुरजना, सन्यास्या, गोदागांवकलां, नौसर, कुड़ावा, नीमसराय, मुहालकलां, 30 सितंबर को गोगिया,नांदरा,घोडाकुंड, अहलवाड़ा, पोखरनी, बांजनिया, मांदला, सक्तापुर, मरदानपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र में रथ यात्रा निकलेगी।