पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली मीटर नहीं लगाया तो ठेकेदार का लाइसेंस रद्द होगा

बिजली मीटर नहीं लगाया तो ठेकेदार का लाइसेंस रद्द होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{पंडाल में बिजली कनेक्शन नहीं मिला तो ठेकेदार का लाइसेंस रद्द होगा नवरात्र पर्व पर टेंपररी बिजली कनेक्शन देगी कंपनी, कंपनी के पास एक आवेदन आया

नगरसंवाददाता. हरदा

नवरात्र उत्सव में सार्वजनिक पंडाल और झांकियों को रोशन करने बिजली का टेंपररी कनेक्शन लेना होगा। अगर बिजली डायरेक्ट जलती पाई गई तो वहां काम करने वाले ठेकेदार का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।

हरदा टाउन में बिजली कंपनी को 40-50 से ज्यादा टेंपररी कनेक्शन के मीटर लगने का अनुमान है। अभी तक गोलापुरा की ही एक समिति ने बिजली कनेक्शन का आवेदन लगाया है। टाउन एई के अनुसार 25 सितंबर से शुरू होने वाले नवरात्र पर्व के तीन दिन पहले से मीटर कनेक्शन के आवेदन सभी समितियों से ले लिए जाएंगे।

धार्मिक उत्सव समितियों के पंडाल, गरबा और रामलीला स्थल पर बिजली कंपनी मीटर लगाकर बिजली देगी। इसकी बिलिंग अस्थाई कनेक्शन के लिए लागू दर पर की जाएगी। इससे बिजली कंपनी को यह भी पता चल जाएगा कि नवरात्र पर्व पर बिजली का लोड कितना बढ़ने वाला है।

समितियों को लिखित आश्वासन देना होगा कि वे आवेदन में दर्शाए गए बिजली लोड से अधिक का उपयोग नहीं करेंगे। लाइसेंसी विद्युत ठेकेदार की टेस्ट रिपोर्ट आवेदन में लगाएंगे। कंपनी ने उत्सव स्थल पर वायरिंग लायसेंसधारी विद्युत ठेकेदार से ही करवाने को कहा है। पंडाल में अच्छी प्रतिरोधक क्षमता वाले तार इंसुलेशन टेप लगाने को कहा गया है। बिजली के तार परदे तथा लकड़ी की सामग्री से दूर रखें।

ट्रांसफार्मरजलने की आशंका रहती है

^अधिकलोड से ट्रांसफार्मर के जलने की आशंका रहती है। दुर्घटना के अलावा पूरे इलाके की बिजली गुल हो सकती है। समितियों से कहा गया है कि अनधिकृत बिजली उपयोग करने पर उपयोगकर्ता तथा बिजली ठेकेदार के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस दशा में संबंधित ठेकेदार का लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है। -सुमितअग्रवाल, उपमहाप्रबंधक बिजली कंपनी हरदा