पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 21 लाख रुपए गबन के आरोपी सेल्समैन को जेल भेजा

21 लाख रुपए गबन के आरोपी सेल्समैन को जेल भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
21 लाख रुपए गबन के आरोपी सेल्समैन को जेल भेजा

खंडवा. शहरके किराना व्यापारी दिनेश बिनवानी के यहां लाखों रुपए की वसूली करने वाले सेल्समैन रुपेश यादव को शनिवार दोपहर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया यहां से आरोपी को जेल भेज दिया। आरोपी को कोतवाली पुलिस ने 2 सितंबर को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि में आरोपी ने हरदा के कुछ व्यापारियों से वसूली करना कबूल किया था। शुक्रवार को आरोपी को कोतवाली पुलिस हरदा ले गई थी। यहां व्यापारियों से पूछताछ के दौरान कुछ व्यापारी नाराज हो गए। विवाद की स्थिति भी बनी। जानकारी मिलते ही हरदा कोतवाली टीआई उमाशंकर तिवारी ने मौके पर आए और मामले को शांत किया। आरोपी को लेकर हरदा गए एसआई विजय सिंह परस्ते ने बताया। आरोपी ने हरदा के कुछ व्यापारियों के नाम बताए थे। जिनसे पूछताछ की। रिमांड अवधि खत्म होने पर शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।