सड़कों पर फिर हो रहा अतिक्रमण
सड़कों पर फिर हो रहा अतिक्रमण
हरदा.मुख्य बाजार की सड़कों पर अतिक्रमण फिर पांव पसार रहा है। गणेश उत्सव की भीड़भाड़ छंटने के बाद सराफा बाजार के व्यापारी अतिक्रमण की शिकायत लेकर फिर कलेक्टर के पास पहुंच गए। शनिवार से प्रशासन का दल घंटाघर रोड से नई सब्जी मंडी तक सड़क पर खड़े ठेले और बाहर तक लगी दुकानें हटाने गया। सब्जी मंडी और विवेकानंद काॅम्पलेक्स तक पूरी सड़क खाली करवा दी गई।
रोड के किनारे खड़े ठेले गुमठियां नगरपालिका की ट्रालियों में भरकर दल ले गया। अतिक्रमण हटाने आए दल को देखकर बाजार में भीड़ लग गई।