पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोड और पुिलया की साइड से मिट्टी बही

रोड और पुिलया की साइड से मिट्टी बही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{मार्ग खराब होने से संचालक ने बंद किया बस का संचालन, ग्रामीणों ने जल्द सड़क की मरम्मत करने की मांग की

नगरसंवाददाता. खिरकिया

धनवाड़ा-बमनगांव मार्ग पर अब आवागमन खतरनाक हो गया है। इस सड़क पर स्थित पुलिया बीते साल ही बनाई गई थी। बीते दिनों की तेज बारिश से आई बाढ़ में पुलिया और सड़क के साइड से मिट्टी बह गई। ऐसे में क्षेत्र के धनवाड़ा, बमनगांव सहित बारंगा आदि गांवों के लोगों को आवागमन के दौरान दुर्घटना की आशंका रहती है। मार्ग से दोपहिया, चार पहिया वाहनों का आवागमन लगा रहता है। इस मार्ग पर एक यात्री बस शुरू की गई थी लेकिन मार्ग की खराब हालत के चलते संचालक ने बस का अवागमन बंद कर दिया है। ऐसे में क्षेत्र के ग्रामीणों को हरदा, खिरकिया आने-जाने में परेशानी हो रही है। सरपंच मन्नू माली, ग्रामीण ओमप्रकाश चौहान, भगवान सेठ, दौलतसिंह, शीतल गुर्जर, विजय पटेल आदि ने बताया कि इस रोड को सुधारने के लिए अधिकारियों को लिखित मौखिक तौर पर कहा जा चुका है लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि रोड की समस्या जल्द हल नहीं होने पर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल जिला प्रभारी मंत्री सरताज सिंह और पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल से मिलकर समस्या बताएगा।

खिरकिया। धनवाड़ा-बमनगांव रोड की पुलिया के साइड की िमट्टी बह गई है।

ग्रामीणों की शिकायतों के बाद भी अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

अनसुनी