साधारण सभा की जानकारी नहीं भेजी
साधारण सभा की जानकारी नहीं भेजी
हरदा| सहकारीसमितियों से पिछले दो साल की वार्षिक साधारण सभा की कार्रवाई का विवरण नहीं मिलने पर सहायक आयुक्त सहकारिता ने वैधानिक कार्रवाई करने का नोटिस दिया है। बताया गया कि वर्ष 2013-14 एवं 2014-15 में आयोजित की गई वार्षिक साधारण सभा बैठक की कार्रवाई विवरण अनेक संस्थाओं से प्राप्त नहीं हुई है। इन दो वर्षों में जिन सहकारी समितियों ने वार्षिक साधारण सभा बैठक की जानकारी नहीं भेजी है उन्हें नोटिस दिए जा रहे हैं। कहा गया है ऐसी समितियां तत्काल सहायक आयुक्त कार्यालय में ब्यौरा उपलब्ध कराएं। ऐसा नहीं करने की स्थिति में संबंधित समितियों पर नियमानुसार सहकारी अधिनियम की वैद्यानिक कार्रवाई की जाएगी।