सेंट मेरी को हराकर होली फेथ बना विजेता
नेहरूस्टेडियम पर इंटर स्कूल टूर्नामेंट की ट्राॅफी पर होली फेथ स्कूल ने कब्जा जमा लिया। संघर्षपूर्ण रोचक मुकाबले में सेंट मेरी स्कूल की टीम उप विजेता रही। होली फेथ ने मैच एक विकेट से जीत लिया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने विजेता और उप विजेता टीमों को ट्राफी प्रदान की। भास्कर ने टूर्नामेंट के 11 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर हौसला अफजाई की। गुरुवार को इंटर स्कूल का फाइनल मुकाबला शहर के दो बड़े स्कूल सेंटमेरी और होली फेथ के बीच था। स्कूल बैंड की धुन के उल्लास के साथ फाइनल मैच 25-25 ओवरों का खेला गया। जबकि सेमीफाइनल तक के मैच 20-20 आेवरों के खेले गए।
सेंटमेरी स्कूल की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी। टीम के बल्लेबाजों ने 25 ओवर पूरे होने तक 119 रन बनाए। अमन राय ने 37 गेंद पर 38 रन जोड़े। अमरजीत सिंह ने 12 गेंद पर 13 रन और निशित पटेल ने 14 गेंद पर 14 रन बनाए। होली फेथ की ओर से बेहतर गेंदबाजी करते हुए अभिषेक मोघा ने पांच ओवरों में 17 रन देकर सेंटमेरी के 5 विकेट झटक लिए। होली फेथ की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 23 ओवरों में 120 रन बना लिए। एक विकेट से ट्राॅफी अपने नाम की। टीम के मनोज यादव ने 30 गेंदों का सामना कर 43 रन बनाए। मैच जीतते ही होली फेथ स्कूल की टीम के खिलाड़ी खुशियां मनाई। वहीं सेंटमेरी स्कूल की टीम को उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा।
विजेता, उप विजेता टीमों को मिली ट्राफी
मैदानपर विजेता और उप विजेता टीमों को ट्राफियां प्रदत्त की गईं। बतौर मुख्य अतिथि मनोज श्रीवास्तव, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, जिला खेल अधिकारी दीपसिंह ठाकुर, विक्रांत अग्रवाल, सुनील पालीवाल, नरेंद्र साकल्ले, शिवू सेमुअल, प्रशांत लाल, सचिन उपाध्याय समेत भास्कर ब्यूरो टीम मौजूद थी।
दैिनक भास्कर ने सम्मानित किए 11 श्रेष्ठ खिलाड़ी
पांचदिनों तक चले इंटर स्कूल टूर्नामेंट में जिले के 8 बड़े स्कूलों की टीमें मैदान में उतरीं। इनमें सेंट मेेरी, होली फेथ, सेंट एन्स, सनफ्लावर, भारतीय विद्या मंदिर, संस्कार विद्यापीठ, सेंट ज्यूड छीपाबड़, सोडलपुर स्कूल शामिल थे। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को हरदा दैनिक भास्कर ने पुरस्कृत किया।
हरदा. होली फेथ स्कूल की टीम को विजेता ट्राॅफी मिली।
प्रतियोगिता
नेहरु स्टेडियम में चल रही इंटर स्कूल टूर्नामेंट में गुरु