जिला युवा उत्सव 18 दिसंबर को
हरदा: उत्सव18 दिसंबर को नेहरू स्टेडियम में होगा। आयोजन जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग कर रहा है। उत्सव में 15 से 35 वर्ष तक उम्र के युवा भाग लेंगे। उत्सव सुबह 9 बजे से शुरू होगा।
इन विधाओं में लोकगीत, लोकनृत्य, भाषण, एकल गान, नाट्य, वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति और विविध नृत्य प्रस्तुतियां शामिल हैं। जिला खेल अधिकारी ने बताया, उत्सव के पंजीयन 17 दिसंबर तक होगी। उत्सव में आने-जाने का किराया और भोजन की व्यवस्था विभाग करेगा। चयनित प्रतिभागियों को संभाग स्तर पर विभागीय खर्च पर रवाना किया जाएगा।