पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निशक्त जनों की समस्याओं पर चर्चा की

निशक्त जनों की समस्याओं पर चर्चा की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा: दलितअधिकार अभियान हरदा इकाई के माध्यम से प्रगति ग्रामीण विकास संस्था ने गुरुवार को जोशी कॉलोनी में निशक्तजनों की समस्याओं पर चर्चा की। इसमें अधिकार कानून की जानकारी दी गई। विकलांग जन अपने सम्मान को जान सकें और अगली योजनाएं तय की जा सकें।

मोहनपुर से आए प्रहलाद मालवीय, अमर खुराने, अर्जुन गिनारे ने कहा, विकलांगता मुद्दा है, समस्या नहीं है। समाज में सकारात्मक सोच होनी जरूरी है। इसके लिए अभियान ने गांव के संगठनों में विकलांग व्यक्तियों को पदाधिकारी बनाया है।