हरदा: जिलापंचायत कार्यालय हरदा के प्रथम तल का लोकार्पण गुरुवार को हुआ। यह भवन 13वें वित्त आयोग में वर्ष 2013-14 में 39 लाख 73 हजार रुपए की लागत से बनाया गया है। कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष डाॅ. यामिनी मानकर, उपाध्यक्ष मुकेश पटेल, सीईओ एस प्रिया मिश्रा, कर्मचारी उपस्थित थे।