डीईओ को बताई समस्याएं
हरदा: राज्यअध्यापक संघ जिला हरदा के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय सचिव हरगोविंद दुबे के नेतृत्व में गुरूवार को जिला शिक्षा अधिकारी से मिला और अध्यापकों की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया। संघ के जिला सचिव रामनिवास जाट ने बताया कि जिले में कुछ अध्यापक 12 साल पूरे होने के बावजूद क्रमोन्नति के लाभ से वंचित है। हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान कराने, संविदा शिक्षक को तीन साल पूरे होने पर अध्यापक संवर्ग में संविलियन करने, सीपीएफ पासबुक का नियमित संधारण करने, अध्यापकों के वेतन निर्धारण में वेतन विसंगति को दूर करने संबंधित ज्ञापन दिया। डीईओ भावना दुबे ने समस्याओं के समाधान किए जाने का आश्वासन दिया है।