पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानव अधिकारों के बारे में समझाया

मानव अधिकारों के बारे में समझाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा: इंदौररोड पर शहर से लगे अबगांव कला के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लगाए गए विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर में हरदा से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव न्यायाधीश देवीलाल सोनिया पेनल अधिवक्ता अशोक लूनिया पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं जन सामान्य को मानव अधिकारों के बारे में समझाया। महिला सुरक्षा अधिनियम, शिक्षा का अधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण कानून की जानकारी दी। लोक अदालत में केस सुलझाने के फायदे के बारे में भी बताया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य, हेड मास्टर, सरपंच एवं पैरा लीगल वालंटियर भी उपस्थित थे।