पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण बोले एनजीओ कर रहे रस्म अदायगी

ग्रामीण बोले- एनजीओ कर रहे रस्म अदायगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{एनजीओ की इस कार्यप्रणाली पर अब ग्रामीण नाराजगी जता रहे हैं

नगरसंवाददाता|खिरकिया

ब्लॉकमें संचालित एनजीओ रस्म अदायगी कर शासन को लाखों का चूना लगा रहे हैं। अलग-अलग विभागों से प्रोजेक्ट लेकर मनमाना लाभ लिया जा रहा है। एनजीओ की इस कार्यप्रणाली पर अब ग्रामीण नाराजी जता रहे हैं। एनजीओ महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, जन अभियान परिषद और अन्य विभागों के जागरूकता कार्यक्रम के काम ले रहे हैं।

ग्रामीण रामनिवास खोरे, शंकर राजपूत, रामभरोस जाट, शेर सिंह अादि ने बताया कि एनजीओ सिर्फ लोगों को एकत्रित कर अपनी संस्था के बैनर के साथ फोटो खिंचवाकर जागरूकता की रस्म अदायगी कर रहे हैं। इसके बाद कार्यक्रम सिमटकर रह जाता है। ऐसे में प्रशासन की मंशा पूरी नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि इसे लेकर मॉनीटरिंग की जरूरत है। गौरतलब है कि हरदा जिले में करीब 400 स्वयंसेवी संस्थाएं संचालित हैं। इनमें से कुछ ही संस्थाएं समाज हित में बेहतर काम कर रही हैं। बाकी सिर्फ कागजों पर ही सिमटी हुई हैं।

जांचकी जाएगी

^एनजीओके संबंध में शिकायत आती है तो जांच की जाएगी। -जेपी सचान, एसडीएम,खिरकिया