एक ही प्रश्न अलग-अलग
{हिंदी और अंग्रेजी में अलग-अलग छपा एक ही प्रश्न, कॉलेज में पेपर दे रहे छात्र परेशान हुए
नगरसंवाददाता.हरदा
एमकामके पहले सेमेस्टर में एडवांस एकाउंटिंग का पेपर देखकर परीक्षार्थी चकरा गए। पेपर के 9वें 10वें प्रश्न में हिंदी और अंग्रेजी में अंतर देखकर छात्र दुविधा में पड़ गए। जब परीक्षा केंद्र में इसकी शिकायत की गई तो यह कहकर टाल दिया गया कि यह तो बीयू के स्तर का मामला है, यहां कुछ नहीं किया जा सकता।
शनिवार को एमकॉम के छात्र सरकारी आर्ट्स एवं कामर्स कॉलेज में पेपर हल करते समय जब छात्रों की नजर 9वें और 10वें प्रश्न पर गई तो पता चला हिंदी और अंग्रेजी के अनुवाद एक जैसे नहीं थे। छात्र असमंजस में पड़ गए कि कौन-सा प्रश्न हल करें। यह गलती देखकर छात्र प्रश्न समझ ही नहीं पा रहे थे।
परीक्षा देने वाले छात्र उमंग अग्रवाल, गौरव, सचिन जगनवार, दीनबंधु गौर, सन्नी पटेल समेत अन्य छात्रों ने इसकी मौखिक शिकायत केंद्र में की है। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि प्रश्नपत्र बीयू से ही छपकर आए हैं। इसमें स्थानीय स्तर की कोई गलती नहीं है। उल्लेखनीय है कि इसके पहले बीयू के ही एक प्रश्नपत्र में सिलेबस से बाहर के प्रश्न आने का मामला सामने आया था।