सरस्वती प्रतिमा का आज करेंगे पूजन
सरस्वती प्रतिमा का आज करेंगे पूजन
हरदा|सर्व ब्राह्मण समाज के लोग वसंत पंचमी के मौके पर शनिवार सुबह 9 बजे नेहरू पार्क पहुंचेंगे। यहां सरस्वती देवी प्रतिमा की पूजा की जाएगी। समाज के अध्यक्ष चंद्रकांत शुक्ला ने बताया कार्यक्रम में महिला इकाई, युवा इकाई सहित ब्राह्मण समाज के लोग शामिल होंगे।