पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अजनाल तट पर कचरा

अजनाल तट पर कचरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवा उत्सव की तैयारियां शुरू

हरदा. जिलास्तरीय युवा उत्सव 18 दिसंबर को नेहरू स्टेडियम में होगा। यह अायोजन जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग कर रहा है। उत्सव में 15 से 35 वर्ष तक उम्र के युवा कलाकार भारतीय संस्कृति पर आधारित विधाओं में भाग लेंगे। उत्सव के पंजीयन 17 दिसंबर तक होगी।

हरदा. शहर से बहने वाली अजनाल नदी का यह बिरजाखेड़ी के पास वाला तट है। यह पक्का घाट तो नहीं बना पर कचराघर जरूर बन गया है। सुबह से कचरे का ढेर आग से सुलगता रहता है। पाॅलीथिन जलने से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। वहीं कचरा नदी तक पहुंचने से पानी में जहर घुल रहा है। इस स्थल की सफाई की तरफ किसी का ध्यान नहीं गया। प्रशासन चाहे तो यहां पौधे बेंच लगवाकर स्थल का सौंदर्यीकरण कर सकता है।