पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाहन रैली के लिए गांव गांव पहुंच रहे यूनियन के किसान

वाहन रैली के लिए गांव-गांव पहुंच रहे यूनियन के किसान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाहन रैली के लिए गांव-गांव पहुंच रहे यूनियन के किसान

हरदा|
किसानों की मांगों को लेकर आम किसान यूनियन द्वारा 15 फरवरी को जिला मुख्यालय पर निकाली जाने वाली वाहन रैली को लेकर तैयारियां की जा रही है। इसके लिए गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क किया जा रहा है। वाहन रैली के लिए यूनियन के सदस्यों द्वारा सहकारी समिति, जल उपभोक्ता संथा अध्यक्षों से चर्चा की जा रही है। इसके अलावा किसानों से रैली में शामिल होने की बात कही जा रही है।

यूनियन के राधेश्याम विश्नोई और अनिल बांके ने बताया प्रशासन को किसानों की समस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन दिया लेकिन कोई निराकरण नहीं किया। उन्होंने बताया प्रभारी मंत्री शुक्रवार को हरदा आए थे लेकिन उन्होंने किसानों की कोई सुध नहीं ली। जिससे यूनियन में नाराजगी है।











शुक्रवार को धरना स्थल पर किसान द्वारका करोड़े, सोनू बड़ियार, राहुल पून्या, अनिल बांके, सत्यनारायण पटेल सहित कई किसान मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...