पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वसंत पंचमी पर मेधावी बच्चों का किया सम्मान

वसंत पंचमी पर मेधावी बच्चों का किया सम्मान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वसंत पंचमी पर मेधावी बच्चों का किया सम्मान

हरदा|
सनफ्लावर स्कूल में विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक तथा अन्य प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर शाला का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को वसंत पंचमी पर प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिक्षण विकास समिति उपाध्यक्ष डॉ. आरएम अग्रवाल की अध्यक्षता तथा पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सलूजा के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर समिति सचिव सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा बच्चे आगे भी बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्कूल व परिवार का नाम रोशन करें। अन्य वक्ताओं ने कहा अन्य बच्चे इनसे प्रेरणा लें जिससे वे भी सम्मान के हकदार बन सकें। इस मौके पर सीनियर प्राचार्य सीमा राजपूत, अवधेश चौहान, नीति व्यास आदि मौजूद रहे।

*********

खबरें और भी हैं...