पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीओएस मशीन से राशन वितरण में हो रही परेशानी

पीओएस मशीन से राशन वितरण में हो रही परेशानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा|सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दौरान पीओएस मशीन के कारण सस्ता अनाज बांटने में राशन दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर शुक्रवार दोपहर दुकानदार कलेक्टोरेट पहुंचे। दुकानदारों ने अधिकारियों को शिकायत कर व्यवस्था बनाए जाने की मांग की है।

दुकानदारों ने बताया पीओएस मशीन के कारण राशन वितरण में परेशानी हो रही है। जब से मशीनें लगाई हैं तब से दुकानदारों के साथ उपभोक्ताओं की भी समस्याएं बढ़ गई है। शासन द्वारा वितरण कार्य में बार-बार परिवर्तन किए जाने के कारण परेशानी होती है। कभी 16 तारीख के बाद तो कभी 12 तारीख के बाद राशन वितरण किए जाने की बात कही जाती है। अधिकारियों द्वारा भी स्पष्ट जबाव नहीं दिया जाता है जिससे कई बार उपभोक्ता राशन दिए जाने की बात को लेकर दुकानदारों से अभद्रता करने पर उतारु हो जाते हैं। दुकानदारों ने अधिकारियों से शिकायत कर राशन वितरण व्यवस्था बनाए जाने की मांग की है।

-----

खबरें और भी हैं...