पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाई व भाभियों की कैद से आजाद संजू बाई अब वृद्धाश्रम में रहेगी

भाई व भाभियों की कैद से आजाद संजू बाई अब वृद्धाश्रम में रहेगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक सप्ताह पहले भाई और भाभियों की कैद से मुक्त कराई संजू बाई को काउंसलिंग के बाद शुक्रवार को जिला पंचायत के सामने स्थित वृद्धाश्रम में रहने के लिए भेजा। इससे पहले उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। सेंट मेरी स्कूल के पास रहने वाली संजू बाई के रेलवे में पदस्थ पति का ट्रेन हादसे में निधन हो गया था। उसकी जगह उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। पति की मौत व बच्चे न होने के गम से संजू बाई उबर नहीं पायी। इस कारण उसने नौकरी छोड़ी दी थी। उसे पति की पेंशन मिलती है। उसकी पेंशन के 5500 रुपए के लिए संजू के भाई मुकेश उसकी प|ी व बहू ने दो साल से घर में कैद कर रखा था। जिसे इटारसी से आए गुमनाम पत्र के बाद मुक्त कराकर जिला अस्पताल में इलाज कराया। संजू के भाई व दो भाभियों के खिलाफ केस दर्ज किया। उसकी तबीयत में सुधार होने के बाद शुक्रवार को उसे वृद्धाश्रम में रहने के लिए पहुंचाया। कैद से मुक्त होने व उपचार के बाद संजू के चेहरे पर खुशी थी।

अस्पताल से छुट्टी के बाद संजू बाई को वृद्धाश्रम भेजा।

खबरें और भी हैं...