पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खड़ी बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मारी; पत्नी की मौत, पति गंभीर

खड़ी बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मारी; पत्नी की मौत, पति गंभीर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्घटना
शुक्रवार को मगरधा रोड पर बूंदड़ा के पास खड़ी बाइक में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे एक महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है। मां की मौत से अनजान मासूम पूरे समय अस्पताल में बिलखती रही।

मगरधा रोड पर शुक्रवार रात 8.30 बजे हादसा हुआ। सिंगौड़ा के मुन्नालाल 25 प|ी पुनई बाई के साथ त्यौहार मनाने घर जा रहे थे। साथ में उनकी सात माह की बेटी सविता भी थी। मुन्नालाल ने बताया बूंदड़ा के पास सड़क किनारे बेटी के गीले कपड़े बदल रहे थे। तभी तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे मुन्नालाल की प|ी पुनई बाई की मौके पर ही मौत हो गई। मुन्नालाल का पैर टूट गया। मुन्नालाल माणिकबाग में मजदूरी करता है। मुन्नालाल जिला अस्पताल में भर्ती है।

आधे घंटे तक पड़े रहे

बताया जा रहा है टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद दंपती मौके पर ही घायल अवस्था में पड़े रहे। इसके बाद रास्ते से गुजर रहे किसी राहगीर ने बूंदड़ा के ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। उन्होंने 108 को फोन किया। इसके बाद एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर दंपती और मासूम को लेकर जिला अस्पताल लाई। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

मासूम बिलखती रही

ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर के बाद भी सात माह की मासूम सविता पूरी तरह से सुरक्षित बच गई। उसे खरोंच तक नहीं आई है। लेकिन मां की मौत से अंजान मासूम सविता अपनी मां के शव के पास बिलखती रही। स्थित को देखकर लोगों की आंखों नम हो गई।

घटना के बाद घायल को अस्पताल लाया गया।

खबरें और भी हैं...