गांव में रिकवरी करने गए एक्जीक्यूटिव पर फायर
रिकवरी के लिए एक निजी कंपनी के एक्जीक्यूटिव पर संबंधित व्यक्ति के छोटे भाई पर कट्टे से फायर किया। इसके चलते एक्जीक्यूटिव ने अपनी जान बचाने के लिए खेत में भाग गया। जहां से डायल 100 को फोन किया। पुलिस के आने के बाद थाने में प्रकरण दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया। लेकिन पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने में 24 घंटे लगा दिए।
घटना गुरुवार शाम 4.30 बजे जिले के रन्हाईकला की है। पुलिस ने बताया शिकायतकर्ता ब्रजेश पिता हीरालाल जाट ने शिकायत दर्ज कराई वह एक निजी कंपनी का एक्जीक्यूटिव है। गुरुवार को रहटगांव में अमीन खान की बाइक रिकवरी करने गया था। जब बाइक लेकर आ रहा था, तो उसके छोटे भाई ने उसका पीछा किया। बाद में रन्हाईकला के बाहर आते ही शाम 4.30 बजे लापरवाही पूर्वक फायर किया। इसके बाद एक्जीक्यूटिव ने शुभम गुर्जर के खेत में भागकर जान बचाई।
सवा घंटे रहे थाने में
घटना के बाद जब पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया तो एक्जीक्यूटिव के सहकर्मी प्रकरण दर्ज कराने थाने आकर घेराव किया। वे रात 11 बजे से 12.15 बजे तक थाने में रहे लेकिन थाना प्रभारी अरविंद रघुवंशी ने एक्जीक्यूटिव द्वारा दिए आवेदन लेकर अगले दिन आने का कहा। साथ ही आवेदन की पावती भी नहीं दी।
दोबारा गया फिर दर्ज हुआ प्रकरण
हवाई फायर के बाद एक्जीक्यूटिव ने डायल 100 को फोन किया था। सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुंची और उसे लेकर थाने आई। जहां उसने आवेदन देकर प्रकरण दर्ज करने के लिए दिया। पुलिस अधिकारियों ने उसका आवेदन तो ले लिया, लेकिन प्रकरण दर्ज नहीं किया। इसके बाद शुक्रवार वह दोबार प्रकरण दर्ज करवाने गया। 24 घंटे के इंतजार के बाद पुलिस ने धारा 336 में लापरवाही पूर्वक फायर करने का प्रकरण दर्ज किया।