10वीं, 12वीं के छात्रों के लिए हेल्पलाइन शुरू
हरदा| मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल व हायर सेकंडरी परीक्षाओं में शामिल होने वाले बच्चों के लिए हेल्पलाइन शुरू की है। परीक्षा के समय होने वाले मानसिक तनाव, अकादमिक और मनोवैज्ञानिक समस्याओं को एक्सपर्ट दूर करेंगे। फोन नंबर 0755-2570248 व 2570258 पर संपर्क कर सकेंगे।