डंपर ने खंभा तोड़ा, एक घंटे गुल रही बिजली
हरदा| एक डंपर ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी। इससे पोल टूट गया। इस कारण बायपास समेत आसपास के क्षेत्र की लाइट करीब एक घंटे तक गुल रही। घटना रात 11 बजे की है। बिजली विभाग के जेई कमलेश खोबरागड़े ने बताया पोल को टक्कर मारने से कलेक्टर निवास समेत बायपास क्षेत्र की बिजली गुल रही।