सब्जी मंडी सड़क उखड़ी
सब्जी मंडी सड़क उखड़ी
हरदा:परशुरामचौक से नई सब्जी मंडी जाने वाले मार्ग की हालत खस्ता हो गई है। मार्ग जगह-जगह से छलनी होने लगा है। आवागमन के दौरान वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परशुराम चौक के पास ही सड़क पर गड्ढा हो गया है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं किए जाने से यह स्थिति बनी है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण गिट्टी भी निकलने लगी है।