- Hindi News
- खिलाडि़यों के लिए स्टेडियम में पानी नहीं
खिलाडि़यों के लिए स्टेडियम में पानी नहीं
होली फेथ और सेंट मेरी स्कूल के बीच फाइनल मुकाबला आज
हरदा. नेहरूस्टेडियम में बुधवार को इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में सनफ्लावर स्कूल की टीम को हराकर सेंट मेरी स्कूल टीम ने फाइनल में प्रवेश पा लिया। सेंटमेरी के 177 रनों के सामने 65 पर सनफ्लावर टीम सिमट गई। गुरुवार को सुबह 9 बजे फाइनल मुकाबला होली फेथ और सेंटमेरी के बीच होगा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में 20-20 का पहला सेमीफाइनल मैच सेंटमेरी और सनफ्लावर के बीच था। सेंटमेरी ने बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बना लिए। अमरजीत सिंह ने 56 रन की पारी खेली। रितिक यादव ने 50 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करते हुए सनफ्लावर की टीम 65 रन ही बना सकी। इसके 5 विकेट सिद्धार्थ ने झटक लिए। दोपहर का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला होली फेथ और सेंट ऐन्स स्कूल के बीच खेला गया। होली फेथ ने 153 रनों का स्काेर खड़ा किया। मोहित विश्नोई ने 49 रन बनाए। मनोज 47 पर नाबाद रहे। बल्लेबाजी करने उतरी सेंट एन्स की टीम 132 पर आउट हो गई। इसके 2 विकेट जय भायरे ने लिए।
पानी की बाल्टी बुलवाते हैं
^जिलाखेल विभाग का दफ्तर स्टेडियम परिसर में ही है। यहां पानी के स्टोरेज की व्यवस्था नहीं है। हम भी रोज पानी बाहर से बुलवाते हैं। खेलकूद स्पर्धा होती है ताे खिलाड़ियों के खाने-पीने की व्यवस्था करने टैंकर बाल्टियां बुलवाते हैं। -दीपसिंहठाकुर, जिलाखेल अधिकारी हरदा