- Hindi News
- बच्चों में खेलकूद और बौद्धिक कहानी का दौर चला
बच्चों में खेलकूद और बौद्धिक कहानी का दौर चला
बच्चों में खेलकूद और बौद्धिक कहानी का दौर चला
हरदा. सरस्वतीशिशु मंदिर के वाटिका विभाग के बच्चों ने अजनाल नदी के उस पार गुप्तेश्वर मंदिर में वन संचार महोत्सव मनाया। इसमें मुख्य गढ़ी विद्यालय के 280 छात्र-छात्राओं समेत 55 माताओं शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। बच्चों के बीच खेलकूद बौद्धिक गीत-कहानी का दौर चला। प्रधानाचार्य कृष्णा गुर्जर ने वन संचार का महत्व बताया। जिला वाटिका प्रमुख मनीषा डाले ने बच्चों का फल बांटे।