- Hindi News
- कलेक्टोरेट में जनता को मिलेगा फिल्टर पानी
कलेक्टोरेट में जनता को मिलेगा फिल्टर पानी
कलेक्टोरेट में जनता को मिलेगा फिल्टर पानी
हरदा|हरदाकलेक्टोरेट में अब वाटर फिल्टर से पीने का साफ ठंडा पानी मिलेगा। अगली गर्मी में पानी के लिए जनता परेशान नहीं होगी। कलेक्टोरेट भवन में चलने वाले सरकारी विभागों के कर्मचारी भी घर से पानी लाने की झंझट से मुक्त होंगे।
ऑफिसो में कार्यरत शासकीय सेवकों एवं आगंतुकों को साफ पेयजल की सुविधाजनक व्यवस्था के लिए अपर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पीएचई के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर एसके चैरे के साथ भवन का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि ओवरहेड टैंक से फिल्टर के जरिए वॉटर कूलरों में पानी लाया जाएगा। भवन में अलग-अलग जगहों पर लगे वॉटर कूलरों का प्रबंधन ऐसा किया जाएगा कि आसपास पानी के जमाव या गंदगी होने की समस्या नहीं रहेगी।