पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पाइन कार्ड ऑपरेशन का रिजल्ट अच्छा रहा

स्पाइन कार्ड ऑपरेशन का रिजल्ट अच्छा रहा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पाइन कार्ड ऑपरेशन का रिजल्ट अच्छा रहा

हरदा | जिलाअस्पताल में पहली बार रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन कर जिस युवती के जटिल गठान निकाली गई, वह अब दर्द से मुक्त है। आठ दिन पहले रहटाखुर्द की एक 18 वर्षीय युवती की रीढ़ की हड्डी में प्राब्लम का केस आया था। इससे मरीज के पैरों में सुन्नता रही थी। सीटी स्कैन करने पर पता चला, स्पाइन कार्ड में सेक्रो कोकिजियल टेरेटोमा गठान 4 सेमी की हो गई थी। ऐसे ऑपरेशन के लिए मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिए जाते हैं। यह ऑपरेशन जिला अस्पताल में ही करने का निर्णय लिया गया। ऑपरेशन डॉ. अजय शिवहरे ने किया। उन्होंने बताया, ऑपरेशन सफल रहा। सरकारी अस्पताल में इलाज होने से ऑपरेशन का खर्चा बचा और दवाइयां भी मुफ्त में मिल गईं।