पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी रिपोर्टर|हरदा

सिटी रिपोर्टर|हरदा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर|हरदा

जिलेमें पहली बार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शहर में संचलन निकाला है। संचलन को निकालने के लिए पिछले एक महीने से अभ्यास किया जा रहा था। संचलन के लिए आरएसएस ने जो समय निर्धारित किए थे उसी समय पर चौराहों से होता हुआ संचलन मिडिल स्कूल पहुंचा।

रविवार शाम ठीक चार बजे संत रविदास चौराहे से संचलन निकलना शुरू हुआ जो खेड़ीपुरा, नार्मदीय धर्मशाला, घंटाघर चौक, चांडक चौराहा, नारायण टॉकीज, अंबेडकर चौक, नई सब्जी मंडी, प्रताप टॉकीज, टांक चौराहा और ठीक 4 बजकर 30 मिनट पर संचलन मिडिल स्कूल मैदान पहुंचा। यहां संचलन का समापन किया गया। संचलन में जिले के 160 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया था जो बाजे की धुन पर शहर के मार्गों से निकला। आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने बताया कि गुणात्मक संचलन निकालने के लिए पिछले एक महीने से तैयारी की जा रही थी। संचलन का जगह-जगह चौक चौराहों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पद संचलन में बड़ो के साथ-साथ बच्चे भी शामिल थे।