पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र छात्राओं ने दी एक से बढ़कर एक नृत्य और गायन की प्रस्तुित

छात्र-छात्राओं ने दी एक से बढ़कर एक नृत्य और गायन की प्रस्तुित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालबहादुर शास्त्री व्यावसायिक कॉलेज के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान कर विविध गतिविधियों में छात्र-छात्राओं को चुना गया। उत्सव के मंच पर एकल समूह नृत्य और गायन की प्रस्तुति दी गई। एकल नृत्य में शालिनी अत्रे प्रथम आईं।

समूह नृत्य में आॅसम ग्रुप जीता। एकल गायन में शहबाज खान समूह गायन में आयुष समूह विजेता रहा। युगल नृत्य में यास्मीन शालिनी को विशेष पुरस्कार दिया गया। कॉलेज प्रबंधन ने रमेश प्रसाद खरे स्मृति अवार्ड इस वर्ष खेल के क्षेत्र में योगदान देने वाले प्रकाश नवले को प्रदान किया। कॉलेज के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के नाम घोषित किए गए। इनमें व्यावसायिक पाठ्यक्रम में राम सिंह दुंगे, बीएड में कीर्ति अग्रवाल, डीएड में रेखा, जीएनएम में मधुकामिनी चिमानिया शामिल हैं।

नियमित विद्यार्थी का खिताब रोहित पवार को मिला। एक्टिव विद्यार्थी रिंकी बड़ोदिया रहीं। इस वर्ष का एलबीएस मिस एवं मास्टर टेलेंट के खिताब की घोषणा भी की गई। मिस टैलेंट रवीना मेहर बनीं। वहीं दर्शन मेहर मास्टर टेलेंट बनें। इनके अलावा मिस मास्टर टैलेंट आयुषी तोमर जमीर अहमद शाह चुने गए।

निर्णायकों डॉ.जीएमए रमानी, आशीष साकल्ले, श्वेता सिंह, आशीष गौर एवं नीतू ठाकुर थे। पुरस्कार नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर वीके बाथम, पूर्व प्रमुख सचिव सत्यप्रकाश, कलेक्टर रजनीश श्रीवास्तव एसपी प्रेमबाबू शर्मा कॉलेज प्रिंसिपल राजीव खरे की मौजूदगी में प्रदान किए गए। इस दौरान कालेज छात्र- छात्राएं भी मौजूद थीं।

हरदा. एलबीएस के वािर्षकोत्सव में ओतप्रोत प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं।