सुशीला रानी मौर्य के नेत्रदान
हरदा| भाजपानेत्री सुशीला रानी मौर्य की आंखें दूसरों की जिंदगी रोशन करने दान कर दी गईं। उनका देहांत शनिवार रात हो गया था। पुत्र विनयसिंह जयसिंह मौर्य ने अपनी मां के नेत्रदान करने की इच्छा व्यक्त की। दीक्षा नेत्रदान मिशन के कार्यकर्ताओं ने नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी करवाई।
उनकी आंखों के कार्निया सुरक्षित ढंग से इंदौर आई बैंक भिजवा दिए गए। रविवार की सुबह दस बजे दिवंगत नेत्रदाता श्रीमती मौर्य का अंतिम संस्कार कर श्रद्धांजलि की गई।
पहले गुड न्यूज़